पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराने का समय: भारत
05-Oct-2021 08:36 PM 6916
संयुक्त राष्ट्र 05 अक्टूबर (AGENCY) भारत ने बहुपक्षीय मंचों की पवित्रता का हनन करते हुए अपने झूठ का प्रोपोगेंडा फैलाने की कोशिशों के लिए पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रहार किया और कहा कि उसे (पाकिस्तान) को जवाबदेह ठहराने तथा दुष्प्रचार , नफरत और हिंसा भड़काने के लिए संयुक्त राष्ट्र के मंचों का दुरुपयोग करने का यह समय है। भारत ने पहली समिति (निरस्त्रीकरण और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दे) की सामान्य बैठक में अपने ‘उत्तर के अधिकार’ में कहा कि पाकिस्तान की मेजबानी, सहायता और सक्रिय रूप से आतंकवादियों का समर्थन करने की परिपाटी को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के महत्वपूर्ण मामलों से निपटने वाली इस समिति में उससे किसी रचनात्मक योगदान की उम्मीद कैसे की जा सकती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^