पार्टी में कार्यकर्ता सर्वोपरि,जमीनी लड़ाई कार्यकर्ता ही लड़ता है :बाबूलाल मरांडी
06-Jul-2024 10:09 PM 1422
रांची,06 जुलाई (संवाददाता) झारखंड प्रदेश भाजपा द्वारा आज से 15 जुलाई तक विधानसभा वार कार्यकर्ता सम्मान एवम विजय संकल्प सभा आयोजित है। हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र की आज विजय संकल्प सभा एवम कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा की पूंजी कार्यकर्ता ही है। पार्टी के नेता तो मंच, माला माइक से जुड़े रहते हैं लेकिन एक सामान्य कार्यकर्ता चुपचाप पार्टी केलिए असाधारण कार्य करता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^