रोहतास : नहर में चार छात्रा की डूबकर मरने की आशंका
06-Jul-2024 10:01 PM 4393
सासाराम, 06 जुलाई (संवाददाता) बिहार में रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार को चार छात्रा की नहर में डूबकर मरने की आशंका है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि धुंआ गांव की रहने वाली चार बच्चियां महदीगंज विद्यालय से पढ़ने के बाद घर लौट रही थी। इस दौरान बीच रास्ते में एक छात्रा नहर में पैर धोने लगी। पैर फिसल जाने से वह नहर के तेज बहाव में बह गयी। नहर में डूबी बच्ची को बचाने के क्रम में तीन अन्य छात्रा भी नहर में डूब गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^