पड़ोसी देशों के प्रति खराब मंशा नहीं : पुतिन
04-Mar-2022 11:07 PM 3492
मॉस्को, 04 मार्च (वार्ता/स्पूतनिक) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि उनके देश की अपने पड़ोसी देशों के प्रति कोई खराब मंशा नहीं है। श्री पुतिन ने मार्शल रोकोसोव्स्की फेरी पर रूसी झंडा फहराने के बाद कहा, “ हम अपने पड़ोसी देशों के प्रति किसी प्रकार की खराब मंशा नहीं रखते हैं। हम हमेशा से इस पर अडिग हैं।” उन्होंने कहा कि रूस सिर्फ अन्य देशों की नकारात्मक कार्रवाइयों पर अपना कदम उठाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^