पंजाब की झांकी का कांसेप्ट खारिज कर शहीदों का अपमान कर रही भाजपा: कंग
29-Dec-2023 08:25 PM 6319
चंडीगढ़, 29 दिसंबर (संवाददाता) गणतंत्र दिवस की झांकी के मसले पर आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने शुक्रवार को मीडिया को भारत सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर पंजाब का भेजा हुआ कॉन्सेप्ट दिखाया और कहा कि इसमें कहीं भी सर्वश्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की तस्वीर नहीं है। इससे साबित होता है कि भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने बिल्कुल झूठ बोला। कंग ने कहा कि पंजाब सरकार ने जो अपनी झांकियों का कॉन्सेप्ट भेजा था उसमें पहली नारी शक्ति के रूप में माई भागो की थी। दूसरी पंजाब के शहीदों की और तीसरी झांकी पंजाब की विरासत को लेकर थी। इन झांकियों को भारत सरकार के ऑफिशल वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है, लेकिन सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की फोटो का झूठ बोलकर पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^