विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है: सोम प्रकाश
28-Dec-2023 06:54 PM 2222
फगवाड़ा 28 दिसंबर (संवाददाता) वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शुरू की गयी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाने की नीतियां देश को नयी ऊंचाइयों पर लेकर जा रही हैं। श्री सोम प्रकाश ने कहा कि आज हमने विकसित भारत की जो संकल्पना ली है, उसके तहत हमें 2047 तक भारत को विश्व का एक विकसित और अग्रणी राष्ट्र बनाना है और उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग भारत सरकार की योजनाओं से वंचित हैं, वे संकल्प यात्रा के माध्यम से योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^