पंजाब पुनर्गठन अधिनियम का उल्लंघन कर रहा है केंद्र : मान
28-Mar-2022 11:06 PM 7214
चंडीगढ़, 28 मार्च (AGENCY) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों पर केंद्रीय सिविल सर्विसेज़ के नियम लागू करने की घोषणा का विरोध करते हुए कहा कि केंद्र पंजाब पुनर्गठन अधिनियम का उल्लंघन कर रहा है। श्री मान ने ट्वीट कर कहा, “केंद्र सरकार अन्य राज्यों व सेवाओं से अधिकारी चंडीगढ़ प्रशासन में ला रहा है जो पंजाब पुर्नगठन अधिनियम 1966 का उल्लंघन है। पंजाब चंडीगढ़ पर अपने दावे को लेकर मजबूती से लड़ेगा। ” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस आशय की घोषणा कल की थी कि इस संदर्भ में संशोधन सोमवार (आज) अधिसूचित किये जाएंगे और 01 अप्रैल से लागू होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^