पनवारी कांड में 36 अभियुक्त दोषी करार, सजा का ऐलान 30 मई को
28-May-2025 08:51 PM 1614
आगरा, 28 मई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के चर्चित पनवारी कांड में लगभग 34 साल बाद बुधवार को अदालत ने अपना फैसला सुनाया। एससी एसटी कोर्ट के न्यायाधीश पुष्कर उपाध्याय की अदालत ने 36 आरोपियों को दोषी माना और 15 को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। दो दिन बाद 30 मई को सजा का ऐलान होगा। वर्ष 1990 में पनवारी गांव में अनुसूचित जाति के परिवार की बेटी की बरात चढ़ाने को लेकर हिंसा हुई थी। इस मामले में भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल भी आरोपी बनाए गए थे, लेकिन उन्हें वर्ष 2022 में एमपी-एमएलए कोर्ट से बरी कर दिया गया था। बाकी आरोपियों पर सुनवाई एससी-एसटी विशेष अदालत में चली।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^