सनातन विरोधी हैं अखिलेश यादव: नरेन्द्र कश्यप
28-May-2025 09:01 PM 6218
मैनपुरी,28 मई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बुधवार को कहा कि मंदिरों को लेकर भाजपा पर अनर्गल आरोप लगाने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव सनातन विरोधी हैं। उन्होने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि श्री अखिलेश यादव पहले से ही सनातन विरोधी थे और अब और ज्यादा हो गए हैं। अखिलेश यादव के इस बयान पर कि भाजपा मन्दिरों के ट्रस्ट बना कर भ्रष्टाचार कर रही है,पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि रामभक्तों पर गोलियाँ चलवाने वाले और राम को नकारने वाले सनातन विरोधी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^