परनायक ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं
30-Oct-2024 07:08 PM 3839
ईटानगर, 30 अक्टूबर (संवाददाता) अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केटी परनायक ने बुधवार को प्रदेशवासियों को हिंदू दीपोत्सव दीपावली की पूर्व संध्या पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कामना की कि यह त्योहार सभी के लिए शांति, खुशी और समृद्धि लेकर आएगा।श्री परनायक अपने संदेश में कहा,“ रोशनी का पर्व ‘दीपावली’ हमें सच्चाई और सदाचार को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है, हमारे दिलों में करुणा, प्रेम और धार्मिकता की लौ जलाता है। यह हमें चुनौतियों से सामना करने और प्रगति और सफलता के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^