पर्वों को देखते हुए अतिवृष्टि संबंधी राहत कार्य तेजी से पूरे करें : योगी
16-Oct-2022 11:44 PM 5846
लखनऊ, 16 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्यौहारों को देखते हुए सभी जिलाें में प्रशासन को अतिवृष्टि के मद्देनजर चल रहे राहत कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिये हैं। योगी ने सभी मंडल एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ रविवार को देर शाम वीडियो कॉफ्रेंसिंग से समीक्षा बैठक में आगामी त्यौहारों के मद्देनजर आवश्यक दिशानिर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में प्रदेश में सभी पर्व व त्योहार शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाये गये। आगामी पर्व और त्योहार शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न हों, इसके लिए स्थानीय जरूरतों को देखते हुए जरूरी प्रयास किए जाएं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^