परिवर्तन के नाम पर व्यवस्था बर्बाद करना बंद करे सरकारः ठाकुर
10-Jan-2024 07:59 PM 4331
शिमला, 10 जनवरी (संवाददाता) हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने क्रस्ना लैब द्वारा प्रदेश भर में जाँच के काम बंद करने पर राज्य सरकार पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर पहले से चल रही व्यवस्थाओं का कबाड़ा कर दिया गया है। पैसा बाक़ी रहने के कारण अस्पतालों में होने वाली नियमित जाँचे रोक दी गई हैं। कंपनियां अपने बकाए पैसे की माँग कर रही हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि इतना सब कुछ होने के बाद भी सरकार सो रही है और बीमार लोगों को दर-दर भटकने पर मजबूर होना पड़ रहा है। सरकार को इस बात का की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से जाँच सुविधाओं को तुरंत बहाल करवाने की माँग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस तरह की लापरवाही बंद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भले ही सत्ता झूठ बोल कर हासिल की है तो लेकिन उसे चलाने में सरकार गंभीरता दिखाए तो बेहतर रहेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^