कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कर रही सरकारः सुक्खू
10-Jan-2024 07:56 PM 1700
हमीरपुर, 10 जनवरी (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का काम कर रही है। श्री सुक्खू ने आज हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र के बलडूहक में जन समस्याओं का निपटारा करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि बलडूहक से चोड़ू वाया बताल सड़क और क्षेत्र के सभी संपर्क मार्गों को इस वर्ष गर्मियों से पहले दुरूस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे भी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न नीतियों एवं कार्यक्रमों का लाभ उठा सके।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^