पृथ्वी को फटकार और जुर्माना
01-May-2022 11:33 PM 3435
मुम्बई, 01 मई (AGENCY) दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पर वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में अचार संहिता का उल्लंघन करने पर फटकार लगाई गयी है और साथ ही उनकी मैच फीस के 25 फीसदी का जुर्माना किया गया है। पृथ्वी ने लेवल वन का अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उन पर लगाए गए जुर्माने को मंजूर कर लिया है। अचार संहिता के लेवल वन अपराध के लिए मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^