11-May-2022 07:43 PM
8225
पुणे, 11 मई (AGENCY) पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर,जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर, विदर्भ और मराठवाड़ा के अलग-अलग स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से 3़ 1 से 5़ 0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।
गुजरात, विदर्भ और मराठवाड़ा के अधिकांश स्थानों पर, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम में कई स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर, पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।
पश्चिमी राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में मंगलवार को लू का प्रकोप रहा।
रायलसीमा और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में तापमान सामान्य से 5़ 1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
नागालैंड के अधिकांश स्थानों पर, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में कई स्थानों पर, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम के अधिकांश स्थानों पर, उत्तराखंड, झारखंड और पश्चिम बंगाल
में गंगा के तटवर्ती इलाके के कई स्थानों पर, बिहार में कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में मंगलवार को सबसे अधिक 46़ 2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
तटीय आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अंडमान-निकोबार द्वीप, रायलसीमा, यनम, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को 08़ 30 बजे से बुधवार को 08़ 30 बजे के बीच आंधी तूफान के साथ बारिश हुयी।
पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा,पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल के अधिकांश स्थानों पर, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, ओडिशा, रायलसीमा के कई स्थानों पर, तटीय दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, उत्तराखंड और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।
पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण,गोवा,मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क बना रहा।...////...