15-Jan-2022 07:33 PM
8366
पुणे, 15 जनवरी (AGENCY) पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में बहुत घना कोहरा तथा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।
रात का तापमान तेलंगाना, रायलसीमा, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।
बिहार में कई स्थानों पर, मराठवाड़ा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।
उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ स्थानों पर, पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
देश के मैदानी इलाके सीकर (पूर्वी राजस्थान) में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। झारखंड, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को 08़ 30 बजे से शनिवार को 08़ 30 बजे के बीच बारिश हुयी।
शुक्रवार को दिन में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड रही और पश्चिमी मध्य प्रदेश में ठंडी की स्थिति रही।
दतिया में 25 मीटर, मंडी, सुंदरनगर, देहरादून, पंतनगर, सीकर, अलीगढ़, शाहजहांपुर, हरदोई, बहराइच, बाराबंकी, सीकर, ग्वालियर, मलंजखंड में 50 मीटर, जम्मू, दिल्ली (सफदरजंग), पिलानी, चुरू, शाजापुर, झांसी, बीकानेर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और पेट जोरहाट में 200 मीटर की दृश्यता दर्ज की गयी।
पूर्वोत्तर मॉनसून तटीय आंध्र प्रदेश में सक्रिय रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु में अलग अलग स्थानों में बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।
बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।...////...