पटाखा विस्फोट:मृतकों की संख्या 10 हुई
27-Feb-2022 11:32 PM 6451
शिमला 27 फरवरी (AGENCY) हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पटाखे बनाने वाले एक अवैध कारखाने में विस्फोट की दुर्घटना में घायल एक और महिला की कल देर रात मौत होने से हादसे में मरने वाली महिलाओं की संख्या 10 हो गई है। गत 22 फरवरी को हुई इस घटना में तीन महिलाओं ने शुक्रवार को चंडीगढ़, पीजीआई में दम तोड़ा था और हादसे में मृतक संख्या नौ हो चुकी थी। दसवीं मौत 40 वर्षीय शकीला पत्नी नवी हसन (मूल निवासी बरेली जिला, उत्तर प्रदेश) की शनिवार की रात को हुई। शकीला को हादसे के दिन ही ऊना अस्पताल से पीजीआई, चंडीगढ़ गंभीर हालत में रेफर किया गया था। चिकित्सकों के अनुसार पीड़ित शकीला का शरीर करीब 70 प्रतिशत से ज्यादा झुलस चुका था। शनिवार रात को उसे पीजीआई में चिकित्सकों ने उन्हें मृत करार दिया गया। इससे पहले हादसे के दिन अनमता, अख्तरी, शाहीन, मोनिका, रजनी व सुनीता की मौके पर ही जिंदा जलने से मौत हो गयी थी। जबकि असगिरी, जाफरा और इशरत ने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^