पटेल ने किया ब्रह्माकुमारी के कल्पतरु प्रोजेक्ट का शुभारंभ
25-Jun-2022 11:57 PM 4904
गांधीनगर, 25 जून (AGENCY) गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को गांधीनगर में ब्रह्माकुमारी द्वारा शुरू किए गए कल्पतरु प्रोजेक्ट का शुभारंभ करते हुए कहा कि हमारे पास अत्यंत समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत है। हमें वसुधैव कुटुम्बकम् की गौरवशाली संस्कृति के संस्कार विरासत में मिले हैं। श्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय द्वारा एक व्यक्ति-एक वृक्ष-एक विश्व के लक्ष्य के साथ कल्पतरु प्रोजेक्ट का आयोजन किया गया है। हमारे गौरवशाली इतिहास एवं मानवीय मूल्यों की संस्कृति हमारी विरासत को नई पीढ़ी को देना अत्यंत आवश्यक है। देश की स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव तथा आत्मनिर्भर भारत की पहल को केन्द्र में रख कर ब्रह्माकुमारी संस्था ने व्यापक आयोजन किए हैं।” उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमत्री नरेन्द्रभाई मोदी ने भी प्रकृति प्रेम तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ प्रगति का मंत्र दिया है। आज यहां हम जब आज़ादी के अमृत महोत्सव के साथ पर्यावरण प्रेम का अवसर मना रहे हैं तब हमें देश की भव्य विरासत के विशेष गौरव की भी अनुभूति हो रही है। “ब्रह्माकुमारी जैसी संस्था इस दिशा में अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। इसके लिए मैं संस्था के संचालकों को हृदयपूर्वक अभिनंदन देता हूं। आज यहां ब्रह्माकुमारी द्वारा शुरू किए गए कल्पतरु प्रोजेक्ट का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पास अत्यंत समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत है। हमें वसुधैव कुटुम्बकम की गौरवशाली संस्कृति के संस्कार विरासत में मिले हैं। श्री पटेल ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रधानमंत्री ने हमारा आह्वान किया है कि हम देश के लिए कोई न कोई संकल्प लें। आज़ादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी द्वारा भी लगातार 75 दिन 75 भाई-बहनों के ज़रिये 75 वृक्ष बोकर उनका जतन किए जाने का एक संदेश फैलाने वाला कल्पतरु प्रोजेक्ट आज गुजरात में आरंभ किया गया है। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से गुजरात में लगभग 6 लाख और समग्र भारत में लगभग 40 लाख वृक्षों की बुवाई कर उनका जतन करने का एक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को हरियाले वृक्षों से साकार करें। हमें संकल्प लेना चाहिए कि भारत एक शक्तिशाली तथा ग्रीन एनर्जी, आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित हो। भारत को वर्ष 2070 तक नेट ज़ीरो कार्बन इमिशन वाला देश बनाने के लिए हरित ऊर्जा, हाइड्रोजन, सोलर विण्ड एनर्जी तथा व्यापक वृक्षारोपण करने का हम सबको आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के महारोग ने मानव जाति को प्राणवायु यानी ऑक्सीन का महत्व समा दिया है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी जैसी संस्थाओं ने वृक्षारोपण-वृक्षपालन के समाज सेवा संकल्प से इस महत्व में अपना सुर जोड़ा है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए संस्था को अभिनंदन दिया। इस अवसर पर राजयोगिनी उषा दीदी ने इस उम्दा प्रोजेक्ट के पीछे रहे भाव का वर्णन किया। गांधीनगर ब्रह्माकारीज़ की संचालिका राजयोगिनी कैलाश दीदी ने महानुभावों का स्वागत किया। कार्यक्रम में गांधीनगर महानगर पालिका के महापौर हितेश मकवाणा, उप महापौर प्रेमलसिंह गोल, स्थायी समिति के अध्यक्ष जसवंतभाई पटेल, ज़िला कलेक्टर डॉ. कुलदीप आर्य सहित आमंत्रित महानुभाव उपस्थित रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^