पटियाला हिंसा से अमरिंदर दुखी
29-Apr-2022 11:11 PM 7543
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (AGENCY) पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शुक्रवार को पटियाला में हुई हिंसक घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की देखभाल करने में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने और किसी भी उकसावे में नहीं आने की अपील की। पटियाला में सद्भाव और भाईचारे का इतिहास है। इसे हर कीमत पर बनाये रखा जाये। कैप्टन सिंह ने आश्चर्य व्यक्त किया कि प्रशासन इस स्थिति को इस हद तक कैसे बढ़ने दे सकता है कि वह हिंसा में तब्दील हो जाए। आम आदमी भी यह अनुमान लगा सकता है और बता सकता है कि लोगों के एक समूह द्वारा प्रस्तावित विरोध मार्च से हिंसा हो सकती है। उन्होंने हैरानी जताई कि पुलिस ने ऐहतियाती तौर पर कार्रवाई क्यों नहीं की। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और पटियाला में आज की घटना एक लंबी श्रंखला का हिस्सा हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास गृह विभाग भी है और उनके पास स्वयं का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि सभी निर्णय आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा लिए जाते हैं और इनसे हम कुछ भी बेहतर की उम्मीद नहीं कर सकते। श्री मान खुद ही आपात स्थिति को संभाल नहीं सकते। उन्होंने कहा कि मान न तो सक्षम है और न ही कोई निर्णय लेने के लिए अधिकृत है, जो पंजाब के लिए बहुत बुरा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^