13-Jan-2025 08:06 PM
7181
पटना, 13 जनवरी (संवाददाता) बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पत्रकारों का सम्मान हमारी लोकतांत्रिक संस्कृति का सम्मान है।
श्री सिन्हा के सरकारी आवास पर सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) एवं मकर संक्रांति के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम साथ सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव,उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी एवं बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ,सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार, पटना साहिब के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद तथा जनता दल यूनाईटेड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत कई अन्य लोग शामिल हुये।...////...