किशन रेड्डी सउदी अरब की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे
13-Jan-2025 07:04 PM 6337
नयी दिल्ली/हैदराबाद, 13 जनवरी (संवाददाता) केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री तथा तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी 14-16 जनवरी तक सऊदी अरब की राजधानी रियाद की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। अपनी यात्रा के दौरान, श्री रेड्डी सऊदी अरब की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित वैश्विक खनन कार्यक्रम फ्यूचर मिनरल फोरम 2025 के मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगे। इस फोरम का उद्देश्य, खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं और वैश्विक ऊर्जा संक्रमण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित चर्चा को सुविधाजनक बनाना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^