पीडीए के सामने नहीं टिक सकती भाजपा : अखिलेश
16-Aug-2024 11:02 PM 3587
लखनऊ 16 अगस्त (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पीडीए के सामने टिक नहीं सकती है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महारानी अवंतीबाई लोधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये उन्होने कहा कि जब 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह की पहली चिंगारी फूटी थी तब अंवतीबाई लोधी ने 4000 की फौज के साथ मांडला में ब्रिटिश फौज को शिकस्त दी थी। वे रामगढ़ मध्य प्रदेश की रानी थी। उनकी शहादत को भुलाया नहीं जा सकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^