स्वास्थ्य अनुसंधान क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करने में भारत सक्षम: जितेंद्र सिंह
16-Aug-2024 11:09 PM 1660
लखनऊ, 16 अगस्त (संवाददाता) केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पूरी दुनिया यह स्वीकार कर चुकी है कि भारत अब स्वास्थय के क्षेत्र में अनुसंधान के मामले में पूरे विश्व का नेतृत्व कर सकता है। डा सिंह को अमेरिकन कॉलेज ऑफ फिजिशियन ( एसीपी ) इंडिया चैप्टर के नौवें वार्षिक सम्मेलन में मेंटर ऑफ द ईयर का पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर उन्होने कहा कि भारत ने मेडिकल हेल्थ अनुसंधान और शिक्षा के मामले में असाधारण योगदान दिया है। भारत विभिन्न रोगों से संबंधित विभिन्न अनुसंधानों में अग्रणी है, क्योंकि भारत में रोगों की रोकथाम के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं, जिसका अनुसरण अन्य देश भी कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^