पेश किये गये केन्द्रीय बजट से देश बहुत तेजी से प्रगति करेगा:पाटिल
01-Feb-2022 05:43 PM 7369
कोल्हापुर,01 फरवरी (AGENCY) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने मंगलवार को संसद में ऐतिहासिक बजट पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया। श्री पाटिल ने कहा कि देश को आने वाले 25 वर्षों में प्रगति, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनने के लिए इस बजट में प्रावधान किये गये हैं। उन्होंने यहां एक प्रेस विज्ञप्ति में बजट के बारे में कहा कि देश की आर्थिक व्यवस्था को गति देने के साथ रोजगार के अवसरों पर बड़े पैमाने पर जोर दिया गया है। देश को प्रेरित गृह उद्योगों से आत्मनिर्भर बनाने और सभी क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक का उपयोग करके प्रगति करने के लिए भी सरकार बजट में प्रावधान किया है। श्री पाटिल ने कहा कि सहकारी क्षेत्र के वैकल्पिक न्यूनतम कर को अन्य कंपनियों के अनुसार 18.5 से घटाकर 15 प्रतिशत करना बहुत जरूरी था। इसी प्रकार सहकारी संस्थाओं पर अधिभार 12 से घटाकर सात प्रतिशत किया गया, जिससे राज्य के सहकारी क्षेत्रों को लाभ होगा और जिससे निजी क्षेत्र से प्रतिस्पर्धा करना आसान हो जाएगा और उन्होंने इसके लिए नये सहकारिता मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल करेंसी, किसान रिण, वंचित वर्ग के छात्रों को अच्छी शिक्षा दिलाने, शिक्षा चैनल, डिजिटल विश्वविद्यालय और ई-पासपोर्ट समेत सभी राज्यों के विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपये का प्रावधान करना एक कल्पनाशील और उपयोगी अवधारणा थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^