फागू चौहान और नीतीश ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि
24-Jan-2022 10:46 PM 6510
पटना 24 जनवरी (AGENCY) बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री चौहान ने सोमवारको बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयन्ती के अवसर पर राजभवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर एक, अणे मार्ग स्थित ‘लोक संवाद‘ में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया एवं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^