फिल्म केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ़ सोमनाथ का नया गाना ‘केसरी बंधन’ रिलीज़
18-May-2025 03:42 PM 4369
मुंबई, 18 मई (संवाददाता) फिल्म केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ़ सोमनाथ का नया गाना ‘केसरी बंधन’ रिलीज़ हो गया है। सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, सूरज पंचोली और डेब्यूटेंट आकांक्षा शर्मा स्टारर केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ़ सोमनाथ का नया गाना ‘केसरी बंधन’ रिलीज़ हो गया है। यह गाना विवाह के पवित्र बंधन को दर्शाता है। इस गाने में सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा के किरदार हमीरजी गोहिल और रजाल की शादी दिखाई गई है, जिसमें वे एक-दूसरे के साथ जीवनभर का साथ निभाने का वादा करते हैं। गाने में सुनील शेट्टी के किरदार वेगड़ा जी की झलक भी देखने को मिलती है।गाना केसरी बंधन को सोनू निगम ने अपनी भावपूर्ण आवाज़ में गाया है, वहीं इसका संगीत, बोल और प्रोडक्शन मोंटी शर्मा ने तैयार किया है। यह गीत पैनोरमा म्यूज़िक लेबल के तहत जारी किया गया है।प्रिंस धीमान के निर्देशन में बनी फिल्म केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ़ सोमनाथ, कनु चौहान द्वारा चौहान स्टूडियोज के बैनर तले निर्मित है। पैनोरमा स्टूडियोज द्वारा वर्ल्डवाइड रिलीज़ की जा रही यह फिल्म एक्शन, इमोशन और ड्रामा से भरपूर है, और 23 मई को दुनियाभर में दर्शकों को रोमांचित करने आ रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^