फ्रांस, जर्मनी ने ज़ेलेंस्की के साथ सीधी बात करने का पुतिन से किया आग्रह
29-May-2022 07:40 PM 5023
ब्रसेल्स, 29 मई (AGENCY) फ्रांस और जर्मनी के नेताओं ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की के साथ प्रत्यक्ष और गंभीर बातचीत करने का आग्रह किया है। बीबीसी ने रविवार को अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। इमैनुएल मैक्रों और ओलाफ स्कोल्ज़ ने श्री पुतिन से फोन पर बात की और उनसे अपने यूक्रेनी समकक्ष के साथ बातचीत शुरू करने का आग्रह किया। जर्मन चांसलर के कार्यालय की ओर से दी गयी जानकारी मे बताया गया ,'दोनों नेताओं ने तत्काल युद्धविराम और रूसी सैनिकों की वापसी पर जोर दिया।' दूसरी ओर, श्री पुतिन ने कहा है कि वह कीव के साथ बातचीत फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने पहले कहा था कि वह बातचीत के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन अब संघर्ष को समाप्त करने के लिए वह बातचीत करेंगे। गौरतलब है कि 24 फरवरी को रूस के आक्रमण के बाद से रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडलों ने कई दौर की बातचीत की है, लेकिन प्रयास सफल नहीं हो पाया। फ्रांस और जर्मनी ने श्री पुतिन से मारियुपोल में अज़ोवस्टल स्टीलवर्क्स में युद्धबंदियों के रूप में बंद 2,500 यूक्रेनी लड़ाकों को रिहा करने का भी आग्रह किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^