वृद्धा को उठाया और कलेक्ट्रेट के गेट पर पटका
12-Aug-2021 06:17 PM 2085
वृद्धा को उठाया और कलेक्ट्रेट के गेट पर पटका आयोग ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी से तीन सप्ताह में मांगा जवाब शिवपुरी जिला कलेक्ट्रेट में बीते मंगलवार को बाढ पीडितों के बीच एक मानसिक रूप से कमजोर वृद्धा भी अपना आवेदन लेकर गुहार लगाने पहुंची। महिला के चिल्लाने पर सादा कपडों में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों व अन्य कर्मचारियों ने उसे हाथ-पैर पकडकर उठाया और कलेक्ट्रेट के गेट के पास ले जाकर बुरी तरह पटक दिया। वृद्धा के साथ हुए इस अमानवीय व्यवहार पर संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री नरेन्द्र कुमार जैन ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है। mp human rights..///..picked-up-the-old-lady-and-slammed-on-the-gate-of-the-collectorate-311304
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^