ग्वालियर में 8 महीने की बच्ची को रोता छोड़ मां ने लगा ली फांसी; पति बोला- कभी झगड़ा ही नहीं हुआ,
10-Aug-2021 05:28 PM 5054
ग्वालियर के गुढ़ा में 8 महीने की बच्ची को रोता छोड़कर एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने एक दिन पहले ही परिवार के साथ सेल्फी ली थी। फांसी भी पति की पसंदीदा साड़ी के बॉर्डर को निकालकर बनाए गए फंदे से लगाई है। जब बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो घटना का पता लगा। दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने टीन का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू की। महिला ने पति और 8 महीने की बच्ची के साथ मौत से एक रोज पहले ही जिंदगी की आखिरी सेल्फी ली थी। पति का कहना है कि हम तो बहुत खुश थे, उसने यह कदम क्यों उठा लिया उसे भी समझ नहीं आ रहा है। शहर के माधवगंज स्थित इंद्रलोक गार्डन के पीछे न्यू पायगा गुढ़ा-गुढ़ी का नाका निवासी भागवती (23) पत्नी सत्येन्द्र कुशवाह की शादी को अभी ढाई साल हुए हैं। दोनों के एक 8 महीने की बेटी है। मंगलवार को पति के काम पर जाते ही साड़ी के बॉर्डर पर लगे गोटा-चांदी को निकालकर भागवती ने फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिस समय नवविवाहिता ने फांसी लगाई उस समय उसकी 8 महीने की बच्ची उसी कमरे में थी। बच्ची रोई तब चला घटना का पता घटना का पता उस समय चला जब काफी देर से रो रही बच्ची की आवाज पड़ोसियों ने सुनी। पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर बाद भी अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों ने सत्येन्द्र को सूचना दी। साथ ही पुलिस को भी बताया। सूचना मिलते ही सत्येन्द्र पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर महिला फांसी पर लटकी मिली है। पास ही बच्ची रो रही थी। पुलिस ने जांच के बाद पड़ताल के बाद मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस को भी खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चला है। नहीं हुआ कभी कोई विवाद मृतका के पति ने पुलिस अफसरों को बताया कि शादी के बाद से वह काफी हंसी-खुशी जिंदगी जी रहे थे। उनके बीच कभी भी किसी बात पर कोई विवाद नहीं हुआ है। बल्कि एक रोज पहले ही उन्होंने अपनी हैप्पी फैमिली की सेल्फी तक निकाली है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। sucide..///..mother-hanged-her-8-month-old-girl-crying-in-gwalior-husband-said-never-had-a-fight-310839
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^