पूनियां एवं शेखावत जोधपुर में निकाली गई तिरंगा रैली में हुए शामिल
13-Aug-2022 08:25 PM 4969
जोधपुर 13 अगस्त (AGENCY) राजस्थान के जोधपुर शहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आज निकाली गई तिरंगा रैली में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जोधपुर शहर में भाजपा के कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ निकाली गई तिरंगा रैली में डा पूनियां एवं श्री शेखावत ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर रैली में भाग लिया। इस दौरान डा पूनियां ने मोटरसाइकिल चलाई जबकि श्री शेखावत हाथ में तिरंगा लेकर उनके पीछे बैठे। रैली में सांसद राजेन्द्र गहलोत, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक मदन दिलावर, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता, सचेतक जोगेश्वर गर्ग, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, विधायक सूर्यकांता व्यास, पब्बाराम, हमीर सिंह भायल, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, पूर्व विधायक भैराराम सियोल आदि सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता शामिल हुए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^