अजमेर में आप पार्टी ने तिरंगा थाम कर किया राष्ट्रगान
14-Aug-2022 10:56 PM 9030
अजमेर 14 अगस् (AGENCY) दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर आज राजस्थान के अजमेर में आम आदमी पार्टी (आप) ने स्थानीय बजरंगगढ़ चौराहे पर हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थाम राष्ट्रगान किया। अजमेर के आप कार्यकर्ता ध्वज लेकर निर्देशानुसार तिरंगे लेकर बजरंगगढ़ चौराहे पर एकत्रित हुए और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की निर्देशानुसार समूह में राष्ट्रगान की अपील के अंतर्गत राष्ट्रगान किया। इस मौके पर आप के अजमेर प्रभारी त्रिवेंद्र पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 75 वर्षों में भारत ने बड़े पैमाने पर आर्थिक एवं तकनीकी तरक्की की है लेकिन आज भी उसकी गिनती विकसित देशों में नहीं की जा सकती। आर्थिक विकास का फल सभी को सामान रूप से नहीं मिल पाया है। परिणामस्वरूप अमीर और गरीब के बीच की खाई और अधिक चौड़ी हुई है। धन कुछ हाथों में ही केंद्रित होकर रह गया है। देश के सामने जातिवाद, धार्मिक असहिष्णुता, भ्रष्टाचार, आर्थिक और असामाजिक असमानता, गरीबी, अनियंत्रित जनसंख्या जैसी समस्याएं व्यवधान बनकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक विकास के कार्यों को मद्देनजर रख दिल्ली एवं पंजाब में कार्य कर रही है और आने वाले समय में हम अन्य राज्यों में भी सरकार बनाकर सामाजिक समानता के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का पूरा प्रयास रहेगा कि वे कमजोर वर्ग को आगे लाए। इस मौके पर दीपक गुप्ता, पृथ्वी सिंह नरुका, बीके ज्योतिष, हरिराम कोडवानी सहित आप के कार्यकर्ता मौजूद रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^