पूर्व कांग्रेस विधायक अरविंद खन्ना समेत पंजाब के कई नेता भाजपा में शामिल
11-Jan-2022 11:09 PM 4438
नयी दिल्ली 11 जनवरी (AGENCY) कांग्रेस के पूर्व विधायक अरविंद खन्ना और शिरोमणि अकाली दल के नेता गुरदीप सिंह गोशा तथा पंजाब के दो अन्य प्रमुख नेता मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। पार्टी में शामिल होने वाले अन्य नेताओं में दिवंगत शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रमुख गुरचरण सिंह तोहरा के पोते और अमृतसर मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष धर्मवीर सरीन के पोते कंवर सिंह तोहड़ा हैं। ये सभी यहां भाजपा मुख्यालय में पंजाब प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नेता पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर श्री शेखावत ने कहा, “ जिस तरह से पंजाब में अन्य राजनीतिक दलों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं, यह स्पष्ट संकेत है कि हमारी पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत हो रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^