प्रदेश के विकास के लिए सकारात्मक चर्चा का हिस्सा बने विपक्ष: योगी
02-Feb-2024 07:47 PM 7904
लखनऊ, 02 फरवरी (संवाददाता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वर्ष 2024 के उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सत्र शुभारंभ के अवसर पर सभी विपक्षी सदस्यों से दलीय सीमाओं से ऊपर उठकर प्रदेश के विकास के लिए सदन में सकारात्मक चर्चा की अपील की। सत्र शुभारंभ के पूर्व उन्होंने पत्रकारों से कहा कि देश और दुनिया में प्रदेश के बारे में जो सकारात्मक माहौल बना है, विरोधी दल भी उसका लाभ लेकर सकारात्मक चर्चा में अपना योगदान देंगे। उन्होने अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भी सभी को बधाई दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^