तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: योगी
03-Feb-2024 06:35 PM 6263
संतकबीरनगर, 3 फरवरी (संवाददाता) आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में मतदान की अपील करते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2024 में श्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की कुर्सी सौंपिए, भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। मगहर कबीर महोत्सव-2024 के समापन समारोह में पहुंचे श्री योगी ने 360 करोड़ की 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। साथ ही उन्होने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 600 जोड़ों को आशीर्वाद दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^