प्रधान ने फीफा महासचिव से मुलाकात की
10-Oct-2022 08:46 PM 7473
नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (संवाददाता) केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने फीफा अंडर-17 विश्व कप 2022 से पहले सोमवार को यहां फीफा महासचिव फातमा समौरा से मुलाकात कर देश भर के स्कूलों में फीफा और यूनेस्को के 'स्कूलों के लिये फुटबॉल' कार्यक्रम के सहयोग पर चर्चा की। श्री प्रधान ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूलों के लिए फुटबॉल आंदोलन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की भावना का समर्थन करता है और खेल-एकीकृत शिक्षा को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि यह भारत में खेल की संस्कृति को बढ़ावा देगा और हमारे छात्रों के कौशल को विकसित करने में मदद करेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^