प्रधानमंत्री ने नीतीश को दी जन्मदिन की बधाई
01-Mar-2022 11:42 PM 1835
पटना 01 मार्च (AGENCY) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके 71वें जन्मदिन पर बधाई दी। श्री मोदी ने मुख्यमंत्री कुमार को सोमवार को उनके जन्मदिन पर फोन कर बधाई दी। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। श्री मोदी ने ट्विटर पर भी श्री कुमार को जन्मदिन की शुभकनाएं दी। इसी तरह श्री कुमार ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने के लिए धन्यवाद दिया और उनके प्रति आभार भी व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा और जल संसाधन मंत्री संजय झा सहित अन्य लोगों ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। श्री कुमार का जन्मदिन जदयू कार्यालय में भी मनाया गया, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री कुमार के 71वें जन्मदिन पर रक्तदान किया। जदयू ने इस अवसर को 'विकास दिवस' के रूप में मनाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^