झारखंड में कोरोना के 26 नये मरीज मिले, 55 हुए ठीक
28-Feb-2022 09:32 AM 2544
रांची, 28 फरवरी (AGENCY)झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 55 मरीज ठीक हुए हैं और इसके 26 नये मरीज मिले हैं जबकि इस दौरान इससे किसी की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची जिले से तीन,बोकारो से तीन, धनबाद से दो, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम से सात, गढ़वा से एक,गिरिडीह से दो,गुमला से तीन, हजारीबाग से दो और खूंटी जिले से दो नये कोरोना मरीज मिले है। वहीं, राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब 434363 हो चुकी है और कुल 2100 3272 सैंपल की जांच अब तक की गयी है। राज्य में 481 सक्रिय केस बचे है। कोरोना से अब तक 428 567 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में 5 315 मरीजों की मौत अब तक कोरोना से हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^