प्रमुख धर्मस्थलों पर क्राउड मैनेजमेंट की विशेष व्यवस्था होनी चाहिए - सुशील
01-Jan-2022 08:51 PM 1534
पटना 01 जनवरी (AGENCY) बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ के कारण हुए हादसे को अत्यंत दुखद बताया और कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति रोकने के लिए सभी प्रमुख धर्मस्थलों पर भीड़ प्रबंधन (क्राउड मैनेजमेंट) की विशेष व्यवस्था होनी चाहिए । श्री मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से 12 श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि यह काूनन - व्यवस्था का सामान्य मामला नहीं है । ऐसी घटनाएँ रोकने के लिए प्रमुख धर्मस्थलों पर क्राउड मैनेजमेंट की विशेष व्यवस्था होनी चाहिए। भाजपा सांसद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और केंद्र की सरकारों ने मृतकों के आश्रितों और घायलों को तुरंत अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^