शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा : नित्यानंद राय
02-Jan-2022 08:38 PM 5667
अररिया, 02 जनवरी (AGENCY) केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए आज कहा कि शिक्षा से मनुष्य दुनिया में प्रत्येक कार्य को सफलतापूर्वक कर सकता है और इसके बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है। श्री राय ने रविवार को अररिया स्थित एमएलडीपीके यादव कॉलेज के संस्थापक स्व. तेजनारायण यादव के जयंती सप्ताह समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक एवं शिक्षा संस्थानों का काफी महत्व है। जिस समाज में शिक्षा नहीं है उस समाज का विनाश होना तय है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा होता है। शिक्षा से मनुष्य दुनिया में प्रत्येक कार्य को सफलता पूर्वक कर सकता है। शिक्षा सफल जीवन के लिए मास्टर चाभी है। ज्ञान के बिना कोई युद्ध भी जीता नहीं जा सकता। ज्ञान के बिना कोई युद्ध जीता नहीं जा सकता। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि समाज का विकास तब होगा जब लोग शिक्षित होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदीजी के कार्यकाल में नई शिक्षा नीति लागू की गई है। जिससे शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से हो रहा है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ राजनाथ यादव ने नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि नई शिक्षा नीति के लागू होने के बाद से क्षेत्रीय भाषाओं को भी तरजीह दी गई है। समारोह को नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव, सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल ने भी संबोधित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^