प्रणय कुमार वर्मा बंगलादेश में नये भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त
29-Jul-2022 09:18 PM 8976
नयी दिल्ली 29 जुलाई (AGENCY) श्री प्रणय कुमार वर्मा बंगलादेश में भारत के नये उच्चायुक्त नियुक्त किये गये हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया , “ वर्तमान में वियतनाम में भारतीय राजदूत प्रणय कुमार वर्मा (आईएफएस-1994) को बंगलादेश में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।” वर्ष 1994 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी श्री वर्मा बंगलादेश में मौजूदा भारतीय उच्चायुक्त विक्रम कुमार दोराईस्वामी का स्थान लेंगे। श्री दोराईस्वामी को ब्रिटेन में भारत के नये उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^