प्रतापगढ़ में दो सगे भाईयों समेत तीन की डूबने से मौत
05-Jun-2024 10:25 PM 7262
प्रतापगढ़ 5 जून (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज क्षेत्र में बुधवार को दो सगे भाईयों समेत तीन किशोरों की सई नदी में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मऊ गांव में आज दोपहर बाद तीन किशोरों की नहाते समय सई नदी में डूबकर मौत हो गई। डूबने वालो में दो सगे भाई और एक मौसेरा भाई है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शवो को बाहर निकाला। सभी मृतक पांच दिन पहले ननिहाल आये थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^