प्रियंका का मध्यप्रदेश दौरा, शिवराज ने पूछे दिग्विजय को लेकर सवाल
12-Oct-2023 10:50 PM 5954
भोपाल, 12 अक्टूबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मध्यप्रदेश दौरे पर आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर कार्रवाई का कथित तौर पर विरोध कर रहे पार्टी नेता दिग्विजय सिंह के संबंध में सवाल किया है। श्री चौहान ने अपने बयान में कहा कि आज श्रीमती वाड्रा मध्यप्रदेश आ रही हैं, तो वे जवाब दें, उनकी पार्टी के नेता श्री सिंह पीएफआई पर कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। पीएफआई पर कार्रवाई होती है, तो दिग्विजय सिंह उसका विरोध करते हैं। क्या यही कांग्रेस का भी रुख है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^