प्रियंका कांग्रेस नेताओं के महिला विरोधी दृष्टिकोण के लिए मांगें माफी: शर्मा
11-Jun-2023 11:03 PM 1479
भोपाल, 11 जून (संवाददाता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस नेता पर महिला विरोधी दृष्टिकोण अपनाने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उनके नेता के इस दृष्टिकोण के लिए माफी मांगनी चाहिए। श्री शर्मा ने यह बात श्रीमती वाड्रा के जबलपुर आगमन को लेकर कही। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं पर महिलाओं विरोधी दृष्टिकोण का आरोप लगाया और कहा कि श्रीमती वाड्रा मध्यप्रदेश की धरती पर जब कदम रखे तो सर्वप्रथम उन्हें दो काम करने चाहिए। पहला मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं द्वारा महिला विरोधी बयानबाजी और महिलाओं के प्रति खराब सोच के लिए प्रदेश की जनता से साष्टांग होकर माफी मांगनी चाहिए। वहीं, श्रीमती वाड्रा को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार को धन्यवाद देना चाहिए, जिसने महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए लाडली बहना योजना की शुरूआत की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^