सड़क दुर्घटना दो लोगों की मौत
10-Jun-2023 10:06 PM 2770
दंतेवाड़ा 10 जून (संवाददाता) छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के हड़मामुंडा गांव के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस हादसे में बोलेरो मालिक सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार बोलेरो वाहन में सवार होकर नकुलनार के साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे थे। इस दौरान हड़मामुंडा गांव के पास अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस हादसे में हड़मामुण्डा गांव के वाहन मालिक कोटवार सुखराम और एक युवक लच्छिन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य घायल हो गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^