प्रियंका पर गलतबयानी का आरोप लगाया शिवराज ने
28-Oct-2023 09:56 PM 2346
खरगोन, 28 अक्टूबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर आज असत्य बोलने का आरोप लगाते हुए कटाक्ष किया कि क्या उन्हें कांग्रेस ने 'झूठ' बोलने की 'ट्रेनिंग' दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता श्री चौहान ने राज्य के खरगोन जिले के मंडलेश्वर में महेश्वर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी राजकुमार मेव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। श्री चौहान ने सुश्री वाड्रा की आज ही राज्य के दमोह जिले में हुयी चुनावी सभा के परिप्रेक्ष्य में उनके भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि वे (श्रीमती वाड्रा) कितना झूठ बोल रही थीं। यह सुनकर वो भी हैरत में पड़ गए। क्या कोई इतना झूठ बोल सकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^