शिवराज बेवजह की घोषणाएं कर प्रदेश की जनता काे कर रहें हैं गुमराह: कमलनाथ
27-Oct-2023 09:33 PM 4564
बैतूल, 27 अक्टूबर (संवाददाता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणाओं को लेकर आज उन पर हमला करते हुए कहा कि वे बेवजह की घोषणाएं कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। श्री कमलनाथ ने जिले के घोड़ाडोंगरी विधानसभा के शाहपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्री चौहान को किसानों की खराब फसल नहीं दिखती और पूरे प्रदेश में घूम-घूम कर बेवजह की घोषणाएं करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि श्री चौहान ने लगभग 22000 घोषणाएं की हैं, जो कि पूरी तरह से झूठी साबित हो चुकी है। आज ज़ब उन्हें अपनी सरकार जाती हुई दिख रही है तो इन्हें बहनें याद आने लगी, इन्हें कर्मचारी याद आने लगे। यह चाहते है कि किसी भी तरह का प्रलोभन देकर गुमराह करके जनता को बेबकूफ बनाया जाए, इसलिए ये लगातार घोषणाएं करते जा रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^