पुलिस हिरासत का नाम बदल अत्याचार गृह रख दे भाजपा: अखिलेश
27-Oct-2024 07:09 PM 2907
लखनऊ 27 अक्टूबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नाम बदलने में माहिर भाजपा सरकार को अब पुलिस हिरासत का नाम बदलकर अत्याचार गृह रख देना चाहिए। श्री यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि पुलिस निर्दोष लोगों को फर्जी मामलों में पकड़कर प्रताड़ित करती है। लखनऊ में एक पखवारे में दो युवाओं की पुलिस हिरासत में पिटाई से मौत हो चुकी है। उन्होने कहा कि हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। पीड़ित परिवार की हर मांग पूरी की जाये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^