पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
07-Jan-2024 06:48 PM 6337
फिरोजाबाद 07 जनवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना उत्तर पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया । एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस बेंदी के समीप चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। गोली चलते ही पुलिस कर्मी सतर्क हो गए। उन्होंने भी जबावी कार्रवाई की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई और पुलिस ने उसे दबोच लिया। बदमाश को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^