पुलिस ने अमरनाथ यात्रा में बेहतर समन्वय का किया आह्वान
28-Jun-2022 08:08 PM 5767
श्रीनगर, 28 जून (AGENCY) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को 30 जून (गुरुवार) से शुरू होने वाली दुर्घटना  मुक्त अमरनाथ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए बेहतर समन्वय का आह्वान किया। कश्मीर घाटी 13,000 फुट की ऊंचाई पर हिमालय में बसे बाबा बर्फानी की गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए पूरी तरह से तैयारी कर ली गयी है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार मिश्रा ने आज गुफा और पंजतरणी में यात्री शिविर का दौरा किया। उन्होंने सेना, केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। गौरतलब है कि सेना ने इससे पहले कुछ दिन पहले कहा था कि इस साल तीर्थयात्रा के लिए खतरा बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्रा दो साल के अंतराल के बाद शुरू की गई है। उन्होंने इस साल छह से आठ लाख तीर्थयात्रियों के बर्फानी बाबा के दर्शन करने आने की उम्मीद है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^