राहुल ने चन्नी को घोषित किया पंजाब कांग्रेस का मुख्यमंत्री पद का चेहरा
06-Feb-2022 05:36 PM 4358
लुधियाना, 06 फरवरी (AGENCY) कांग्रेेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब के कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा जन भावनाओं का सम्मान करते हुये पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे का एलान करते हुये रविवार को कहा कि श्री चरनजीत सिंह चन्नी ही पंजाब कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। श्री गांधी ने यहां ‘आवाज पंजाब की, वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुये कहा कि श्री चन्नी ही कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। उन्होंने कहा कि इस निर्णय को सुनने के लिये सभी को बेसब्री से इंतजार था। पंजाब के लोगों की आस थी कि उन्हें ऐसा मुख्यमंत्री पद का चेहरा चाहिए जो गरीबी और भूख को समझे। पंजाब को ऐसे व्यक्ति की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन फैसले को आप सभी ने आसान कर दिया ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^